डॉ सुधांशु एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक के पद से हुए मुक्त

Updated at : 16 Mar 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ सुधांशु एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक के पद से हुए मुक्त

डॉ सुधांशु एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक के पद से हुए मुक्त

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टीपी कॉलेज के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक के पद से मुक्त हो गया है. उन्होंने शुक्रवार को सीनेट चुनाव में नामांकन दर्ज करने के त्यागपत्र दे दिया था. मालूम हो कि डॉ सुधांशु शेखर ने 15 मई 2025 को कार्यक्रम समन्वयक का पदभार ग्रहण किया था. डॉ शेखर के प्रयास से एनएसएस की एक स्वयंसेवकिका गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई. दर्जनों स्वयंसेवक व स्वयंसेविका राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शामिल हुये. डॉ शेखर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), पटना के माध्यम से 3 जून 2017 को टीपी कॉलेज में योगदान दिया. तत्कालीन कुलपति प्रो अवध किशोर राय ने डॉ शेखर को अगस्त 2017 में जनसंपर्क पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी. वहीं जुलाई 2020 में तत्कालीन प्रभारी कुलपति प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी ने डॉ शेखर को जनसंपर्क पदाधिकारी के अतिरिक्त उपकुलसचिव (अकादमिक) की भी जिम्मेदारी दी. वहीं सितंबर 2021 में तत्कालीन कुलपति प्रो आरके पी रमण ने डॉ शेखर को अन्य दायित्वों से मुक्त कर उपकुलसचिव (स्थापना) का दायित्व प्रदान किया. वर्तमान कुलपति प्रो बीएस झा ने डॉ शेखर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक का दायित्व दिया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन