डॉ धीरेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय में दिया योगदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 9:21 PM
डॉ धीरेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय में दिया योगदान
मधेपुरा बीएनएमयू में कई वर्षों से अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवा दे रहे डॉ धीरेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया. इनकी नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) पटना की अनुशंसा के आलोक में की गई है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष देव प्रसाद मिश्र, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व प्रभारी विभागाध्यक्ष सह ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) डॉ सुधांशु शेखर, रमेश झा महिला महाविद्यालय सहरसा में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) प्रत्यक्षा राज, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) विनय कुमार, अतिथि व्याख्याता कुमार श्रृषभ, सुपेंद्र कुमार सुमन आदि उपस्थित थे. विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष देव प्रसाद मिश्र ने आशा व्यक्त किया है कि डॉ धीरेंद्र कुमार के योगदान से विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में पठन-पाठन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि वह डॉ धीरेंद्र कुमार को चार-पांच वर्षों से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं. डॉ धीरेंद्र कुमार ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में भी कार्य कर चुके हैं. कुछ महिनों पूर्व उनका स्थानांतरण ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा से हरिहर शाह महाविद्यालय उदाकिशुनगंज हो गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










