रामबाग में 111 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, रामधुनी अष्टयाम का शुभारंभ

रामबाग में बुधवार को आयोजित भव्य कलश शोभायात्रा में श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
उदाकिशुनगंज के रामबाग गांव में 111 कुंवारी कन्याओं ने उत्साहपूर्वक कलश शोभायात्रा निकाली. इस धार्मिक आयोजन के बाद रामधुनी अष्टयाम का शुभारंभ हुआ, जिसमें नेपाल के कलाकार भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे.
Kalash Yatra: उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). प्रखंड क्षेत्र के रामबाग गांव में युवा कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को 111 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश यात्रा के समापन के बाद विधिवत रामधुनी अष्टयाम का शुभारंभ किया गया.
हनुमान मंदिर में लगातार हो रहा धार्मिक आयोजन
जानकारी के अनुसार रामबाग स्थित भव्य हनुमान मंदिर में पिछले दो वर्षों से लगातार रामधुनी अष्टयाम एवं कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से हर वर्ष यह आयोजन पहले से अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है.
नेपाल के कलाकार देंगे भक्ति संगीत की प्रस्तुति
कलश यात्रा के बाद शुरू हुए रामधुनी अष्टयाम के दौरान नेपाल से आए कलाकार भक्ति संगीत एवं धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे. इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों के अनुसार पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा.
धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास
युवा कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष खुशीलाल कुमार तथा सचिव चंदन कुमार यादव ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं.
काफी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
Kalash Yatra: शोभायात्रा में पूर्व मुखिया संजीव झा, समाजसेवी राजेंद्र यादव, कमलेश्वरी मेहता, जयनंदन मेहता, अजित मेहता, अजय मेहता, गुलशन मेहता, अविनाश सिंह, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कौनैन वशीर
कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










