मधेपुरा में रविवार शाम 7 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक सिंहेश्वर में नो-एंट्री, 7 पार्किंग स्थल तय

Updated:
विज्ञापन

बाबा सिंहेश्वर  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baba Singheshwar Nath Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. रविवार शाम 7 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक मुख्य मार्गों पर नो-एंट्री रहेगी और श्रद्धालुओं के लिए 7 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

विज्ञापन

Baba Singheshwar Nath Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है. सावन की प्रत्येक सोमवारी पर नेपाल, पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न जिलों से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए रविवार शाम 7 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक सिंहेश्वर मुख्य बाजार और मंदिर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी.

विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह वाहन मुक्त रहेगा. प्रशासन का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं को बिना धक्का-मुक्की के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है. ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि इस बार अलग-अलग मार्गों के लिए अलग पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था की गई है ताकि भारी भीड़ के बावजूद यातायात सुचारु बना रहे.

मुख्य बाजार में पूरी तरह वाहन प्रतिबंध

प्रशासन के अनुसार दुर्गा चौक से नारियल फार्म तक मुख्य बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

सोमवार को पूरे मंदिर परिसर को वाहन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है. श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर पैदल मंदिर तक जाना होगा.

दो दर्जन से अधिक ड्रॉप गेट बनाए गए

भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए सिंहेश्वर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर दो दर्जन से अधिक ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे.

इन सभी स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी. प्रशासन का कहना है कि इससे वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही रोकी जा सकेगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

सात स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रशासन ने सात पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं.

इनमें मवेशी हाट ग्राउंड, मेला ग्राउंड, कैंप ऑफिस परिसर, पुलिस लाइन मैदान, नारियल विकास परिसर, भेलवा मोड़ से आगे का क्षेत्र और राधाकृष्ण चौक के समीप की जमीन शामिल है.

किस मार्ग से आने वाले वाहन कहां रुकेंगे

शंकरपुर, कुमारखंड, बेलाड़ी, बिरेली और मजरहट की ओर से आने वाले वाहन मवेशी हाट और मेला ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे.

दरभंगा, मधुबनी, पटना, पीपरा, मुजफ्फरपुर, वीरपुर और सुपौल की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन के पास रोका जाएगा.

छोटी गाड़ियों की पार्किंग पुलिस लाइन मैदान में होगी.

मधेपुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन नारियल विकास बोर्ड से सुखासन की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. मधेपुरा से सीधे सिंहेश्वर मुख्य बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

भवानीपुर और गम्हरिया मार्ग के लिए अलग रूट

राधाकृष्ण चौक से भवानीपुर, गम्हरिया और पिपरा की ओर से आने वाले वाहन भवानीपुर गांव, सुखासन और भेलवा होते हुए नारियल बोर्ड तक पहुंचेंगे.

इन वाहनों के लिए नारियल बगान और पुलिस केंद्र के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

ई-रिक्शा, टेम्पू और ट्रकों के लिए अलग इंतजाम

मधेपुरा से आने वाले ई-रिक्शा और टेम्पू केवल नारियल विकास बोर्ड तक ही संचालित होंगे.

बड़े वाहनों और ट्रकों को मेडिकल कॉलेज, मठाही और कॉलेज चौक के पास रोका जाएगा.

सहरसा की ओर जाने वाले ट्रकों को भागवत चौक से फूलकाहा, घेलाढ़ और बैधनाथपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा.

Baba Singheshwar Nath Shravani Mela 2026: श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में चापाकल, अस्थायी शौचालय और नि:शुल्क धर्मशाला की व्यवस्था की गई है.

मंदिर और शिवगंगा को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है. पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार बनाई गई है तथा अर्घा के माध्यम से जलाभिषेक की व्यवस्था रहेगी.

रंग आधारित संकेतकों से आसान होगा आवागमन

यातायात व्यवस्था को सरल बनाने के लिए विभिन्न मार्गों पर रंग आधारित संकेतक लगाए जाएंगे.

लाल रंग वाहन निषेध क्षेत्र, हरा रंग मधेपुरा से सुपौल जाने वाले मार्ग और गेरुआ रंग सुपौल से मधेपुरा आने वाले मार्ग को दर्शाएगा.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग, डायवर्जन और नो-एंट्री नियमों का पालन करें, ताकि श्रावणी मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

Also Read: श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन: सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप, की कई बड़ी घोषणाएं

Also Read: Bihar Student Protest: जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव, सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन