रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
मुरलीगंज.
रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. बुधवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में ग्वालपाड़ा, किशनगंज, बिहारीगंज एवं मुरलीगंज में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजनों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने रामनवमी शोभायात्रा निकालने वाली कमेटियों से मुलाकात कर दिशा-निर्देश भी दिये. डीएम ने कहा कि रामनवमी के सफल आयोजन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के उपद्रव, विवाद या अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने बताया आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. सभी शोभायात्राएं निर्धारित रूट एवं लाइसेंस के आधार पर ही निकाली जाएंगी, अन्यथा आयोजकों पर कार्रवाई होगी. एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.फ्लैग मार्च में एएसपी परमेंद्र भारती, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, मुरलीगंज के बीडीओ गोपाल कृष्ण, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










