रबी फसल उपज का आंकलन करने पहुंचे जिला पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
रबी फसल उपज का आंकलन करने पहुंचे जिला पदाधिकारी

रबी फसल उपज का आंकलन करने पहुंचे जिला पदाधिकारी

विज्ञापन

सिंहेश्वर. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर सरोपट्टी पंचायत के गम्हरिया टोला वार्ड नंबर नौ में रबी फसल उपज का आंकलन करने पहुंचे. जानकारी के अनुसार बिहार राज्य सांख्यिकी निदेशालय पटना के निदेशानुसार प्रत्येक पंचायत में रबी फसल कटनी का आयोजन किया. इस सिलसिले में बुधवार को सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर सरोपट्टी के राजस्व ग्राम लालपुर के गम्हरिया टोला निवासी किसान बैजनाथ झा के खेत पर डीएम की उपस्थिति में गेहूं फसल कटनी का कार्यक्रम किया. इसमें 10 गुणा पांच मीटर एरिया यानी 50 वर्ग मीटर में गेहूं का उत्पादन 21 किलो 885 ग्राम हुआ. यानी 43.77 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन वरीय अधिकारी की उपस्थिति में पंचायत स्तर पर कर के राज्य निदेशालय की उत्पादन आकलन का प्रतिवेदन भेजा जाता है. ताकि फसल के उत्पादन का अनुमान लगाया जा सके. यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष खरीफ व रबी फसल में किया जाता है. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन, सहायक निदेशक कृषि मनोज कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार, बीपीआरओ रोहित कुमार, सीआई रविन्द्र कुमार, कृषि समन्वयक रजनीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अंगद साह, किसान सलाहकार अश्वनी कुमार पाठक, पंकज कुमार, राणा संग्राम सिंह, मनोज कुमार, शिव शंकर कुमार सुमन, प्रगतिशील किसान रंजीत कुमार रंजन, विनोद झा, धर्मेंद्र झा, ब्रजेश झा, जगरनाथ झा, धीरज चौधरी, बिट्टू कुमार, मुकेश चौधरी, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन