मूंग, मरुआ, उरद, कौनी, सूर्यमुखी के बीज का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
मूंग, मरुआ, उरद, कौनी, सूर्यमुखी के बीज का किया वितरण

मूंग, मरुआ, उरद, कौनी, सूर्यमुखी के बीज का किया वितरण

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . प्रखंड कार्यालय में किसानों के बीच गरमा वर्ष 2024-25 में बीज का वितरण किया जा रहा है. एटीएम विकाश कुमार, कृषि समन्वयक बबलू कुमार ने कहा कि किसानों को 80 प्रतिशत की छूट पर बीज मुहैया कराया जा रहा है. बीज वितरण में कार्यरत किसान सलाहकार नरेश राम, रणजीत कुमार, संतोष कुमार, चंद्रकिशोर दास आदि ने बताया कि बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के तर्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निगम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को बीज दिए जाने का प्रावधान है. किसानों को सूर्यमुखी, उड़द, मूंग, तिल आदि की खेती करने के लिए प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से बीज वितरण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन