ePaper

अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर डस्टबिन का किया वितरण

Updated at : 21 Apr 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर डस्टबिन का किया वितरण

अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर डस्टबिन का किया वितरण

विज्ञापन

नयानगर. भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गांवों में भी कचरा उठाव की व्यवस्था की जा रही है. इसके तहत सभी लोगों को दो-दो कचरा रखने की बाल्टी दी जा रही है. नीले रंग की बाल्टी सूखा कचरा व हरे रंग की बाल्टी गीला कचरा रखने के लिए दिया गया है. सोमवार को बुधामा पंचायत के साधुपुर सरकार भवन में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू अंतर्गत ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत घर-घर डस्टबिन वितरण कार्यक्रम मुखिया पंकज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की. कार्यक्रम का शुभारंभ बीपोआरओ सत्यनारायण रजक, पंचायत सचिव माया कुमारी, मुखिया पंकज सिंह ने किया. बीपीआरओ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा था. वह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साकार होता नजर आ रहा है. मुखिया ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. मौके पर समिति प्रतिनिधि सुनील राम, वार्ड सदस्य शंकर सिंह, मिथुन सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक गुरुदेव मुखिया, सोभन सिंह, सरवन सिंह, विजय कुमार मिश्र, राजाराम ऋषिदेव, जजमेंट पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन