पुण्यतिथि पर गरीब-निसहायों के बीच कंबल वितरण
Updated at : 04 Jan 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन

गरीब-निसहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया
विज्ञापन
कुमारखंड
प्रखंड के सिंहपुर गढ़िया पंचायत में शंकर ड्रग्स स्टोर, कुमारखंड के मालिक द्वारा रविवार को गरीब-निसहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम उनके दादा स्वर्गीय प्रताप नारायण सिंह की 22वीं, दादी स्वर्गीय सुशीला देवी की 21वीं एवं माता स्वर्गीय नीलम देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान किया गया. वार्ड संख्या सात स्थित पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीणों ने स्वर्गीय प्रताप नारायण सिंह, स्वर्गीय सुशीला देवी एवं स्वर्गीय नीलम देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर शंकर ड्रग्स स्टोर के मालिक रवि कुमार सिंह ने पंचायत के वार्ड संख्या 12 के अग्नि पीड़ित परिवार समेत रामकृष्ण ऋषिदेव, नारायण ऋषिदेव, जवाहर ऋषिदेव, डोमी शर्मा, श्रवण कुमार सहित आसपास के सौ से अधिक गरीब-निसहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर शेर सिंह, निशांत सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




