व्यवपार संघ की बैठक में समस्याओं के निदान को लेकर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
व्यवपार संघ की बैठक में समस्याओं के निदान को लेकर हुई चर्चा

जिससे मुश्किल बढ जाया करता है. अभी काम बंद होने से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को व्यवपार संघ की बैठक अध्यक्ष विक्रम कुमार साहा के अध्यक्षता में हुई. जिसमें व्यवसायियों को विभिन्न कारणों से हो रही परेशानी पर चर्चा की गई. समस्याओं का निदान कैसे हो, इस पर गहन विचार विमर्श किया गया. मुख्य बाजार में एक तरफ हो रहें नाला निर्माण कार्य से हो रहे परेशानी पर बात की गई. यह कहा गया कि निर्माण कार्य की रफ्तार काफी धीमी है जबकि निर्माण एजेंसी बीच – बीच में कई दिनों तक कार्य बंद कर देते हैं. जिससे मुश्किल बढ जाया करता है. अभी काम बंद होने से लोग परेशान हैं. खासकर व्यलसायी वर्ग के लोगों को अपनी दुकान चलाने में मुश्किल हो रही है. वजह कि नाला निर्माण कार्य के लिए जगह खुदाई कर काम बंद कर दिया गया. जिस कारण मुश्किलें हो रही है. नाला का निर्माण कार्य बुडको द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में व्यवसायियों ने बुडको की शिकायत संबंधित अधिकारी से करने की बात कही. इसके अलावा संघ की मजबूती और इसके विस्तार पर चर्चा की गई. संगठन को विस्तार करने के लिए अन्य सदस्यों को जोड़ने की चर्चा की गई. यह तय हुआ कि संघ की मजबूती के लिए दुकानदार प्रति माह 50 – 50 रूपया जमा करेंगे. दुकानदारों की हर परेशानी को दूर करने के लिए संघ तत्पर रहेगा. अध्यक्ष विक्रम कुमार साहा ने कहा कि वह संघ के भलाई के लिए काम करते रहेंगे. इस बार गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. संघ की ओर से सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष विक्रम कुमार साहा,उपाध्यक्ष बैधनाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार,सचिव प्रणव कुमार प्रवीण ,उप सचिव अमित कुमार, रविशंकर कुमार, निर्मल कुमार, नितीश कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, दीनू सिंह,विट्टु कुमार लेहरी, राजीव सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन