दीनाभद्री मेला का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन
दीनाभद्री मेला का हुआ समापन

दीनाभद्री मेला का हुआ समापन

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया वार्ड आठ स्थित बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला का समापन हो गया. मेला कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि बाबा दीनाभद्री राम और कृष्ण के तीसरे रूप हैं. वे भी आम इंसान थे, लेकिन लोकहित में अपना जीवन समर्पित किया. इसी कारण वे लोक देवता के रूप में पूजे जाने लगे. मेले में विभिन्न मंडलियों द्वारा नृत्य-नाटिका के माध्यम से बाबा दीनाभद्री की कथा सुनाई गई. मौके पर मेला कमेटी सरपंच प्रतिनिधि चलित्र ऋषिदेव, पंच सुरेन्द्र दास, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, मेला कमेटी के अध्यक्ष रामोतार ऋषिदेव, जयकिशोर यादव, अजीत कुमार, सुनील मंडल, कैलाश, ज्ञान, राजकिशोर, प्रहलाद, हरदेव, महादेव, माधो, नारायण ऋषिदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन