पुस्तिका मूल्यांकन का पारिश्रमिक अविलंब भुगतान करने की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुस्तिका मूल्यांकन का पारिश्रमिक अविलंब भुगतान करने की मांग
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है. शिक्षकों का एक शिष्टमंडल बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा से पूर्व में संपन्न हुए सभी परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का पारिश्रमिक अविलंब भुगतान करने की मांग की. इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षा के लिए नियुक्त किये गये बाहय परीक्षकों का पारिश्रमिक भुगतान जल्द करने, संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों को टेबुलेटर बनाने की मांग की है. शिक्षकों ने कहा कि पूर्व में संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों को टेबुलटर बनाया जाता रहा है, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक से मिलने वालों में डॉ पुष्पलता सिंह, डॉ त्रिलोक नाथ झा, प्रो अभय कुमार, प्रो अजय कुमार झा, डॉ संजय परमार समेत अन्य शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










