स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नामांकन के बाद चुनाव कराने की मांग

चुनाव लड़ने की उम्र सीमा बढ़ाने की भी मांग की.
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार को बीएनएमयू के प्रशासनिक परिसर स्थित सिंडिकेट हॉल में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीएनएमयू अध्यक्ष छात्र कल्याण डा अशोक कुमार सिंह ने की. इसमें मान्यता प्राप्त छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुये. बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. इसमें सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव कराने पर सहमति बनी. छात्र नेताओं ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नामांकन के बाद जून-जुलाई में चुनाव कराने की मांग रखी. चुनाव लड़ने की उम्र सीमा बढ़ाने की भी मांग की. छात्र नेताओं ने कहा कि उम्र सीमा की बाध्यता के कारण स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के कई छात्र चुनाव नहीं लड़ पाते हैं. छात्र नेताओं ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग की. साथ ही चुनाव की गाइडलाइन पहले से जारी करने की बात कही. वहीं बैठक में कुलपति की अनुपस्थिति पर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई. विश्वविद्यालय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि चुनाव नियमानुसार कराये जायेंगे. बैठक में बीएनएमयू कुलानुशासक डा विमल सागर, उपकुलसचिव स्थापना डा विवेक कुमार, लोक सूचना पदाधिकारी डा प्रफुल्ल कुमार मौजूद रहे. छात्र नेता सोनू यादव, निखिल सिंह यादव, अरमान अली, पावेल कुमार, सौरभ कुमार, समीक्षा यदुवंशी, भावेश झा, सुशील कुमार, अबूजर खां, मो वसीमुद्दीन उर्फ नन्हें समेत कई छात्र नेता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




