अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने हेतु पुलिस बल और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति का किया मांग

Updated at : 06 Apr 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने हेतु पुलिस बल और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति का किया मांग

अतिक्रमणकारियों द्वारा अभी तक वर्णित स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है.

विज्ञापन

– मामला-नरदह पंचायत के देवस्थान व ग्राम कचहरी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त का –

पुरैनी, मधेपुरा.

प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत में स्थित देवस्थान व ग्राम कचहरी की जमीन को अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आने के उपरांत अंचलाधिकारी पुरैनी ने अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज से अतिक्रमण हटाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल महिला पुलिस बल और दंडाधिकारी की मांग की है. इस बाबत अंचलाधिकारी विद्यानंद झा ने बताया कि अतिक्रमण वाद संख्या 02/2022-23 के आलोक में मौजा नरदह बाना नंबर-152/1 अंतर्गत खाता 395 खेसरा 263 के कुल रकवा 17 डी० 179 वर्गकड़ी जो जमावंदी संख्या 793 रद्दीकरण के पश्चात सरकारी भूमि घोषित की गयी है को पृथ्वी चौधरी पिता-भूवनेश्वर चौधरी एवं अन्य तीन द्वारा अतिक्रमित किया गया है. अतिक्रमणकारियों से वर्णित स्थल को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु प्रपत्र एवं प्रपत्र-2 के तहत नोटिस किया जा चुका है. परंतु अतिक्रमणकारियों द्वारा अभी तक वर्णित स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने हेतु तिथि निर्धारित की गयी थी, लेकिन पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका. अतिक्रमण मुक्त करने हेतु 20 पुलिस बल/05 महिला पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की गई है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन