कुलपति को पत्र लिख की सामूहिक संवाद कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
कुलपति को पत्र लिख की सामूहिक संवाद कराने की मांग

कुलपति को पत्र लिख की सामूहिक संवाद कराने की मांग

विज्ञापन

मधेपुरा. पूर्व छात्र नेता डॉ हर्षवर्धन सिंह राठौर ने बीएनएमयू के कुलपति को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय हित में सामूहिक संवाद कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि बीते एक से डेढ़ वर्षों में विश्वविद्यालय विकास की पहल और योजनाओं में कमी आयी है. पूर्व छात्र नेता ने कहा है कि कुलपति विश्वविद्यालय के अभिभावक हैं. जरूरत है अभिभावक की भूमिका में आ शिक्षक, छात्र, कर्मचारी संगठनों को एक मंच पर आमंत्रित कर विश्वविद्यालय के विकास के संयुक्त पहल और उनकी समस्याओं के समाधान की, जिससे विश्वविद्यालय में सकारात्मक माहौल बनने के साथ बेहतर संबंध स्थापित हो सके. उन्होंने बेहतर शैक्षणिक परिवेश के लिए संवाद और सामूहिक पहल की मांग की है. डॉ राठौर ने कहा कि यह विश्वविद्यालय महज उच्च शिक्षा का परिसर नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की पूंजी और धरोहर है, जिसका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक दायित्व है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन