महाशिवरात्रि के चौठारी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसडीओ ने खोली गांठ

Updated at : 01 Mar 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के चौठारी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसडीओ ने खोली गांठ

महाशिवरात्रि के चौठारी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसडीओ ने खोली गांठ

विज्ञापन

सिंहेश्वर .

महाशिवरात्रि के चौथे दिन चौठारी पर देवाधिदेव सिंहेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं के बोल बम के जयकारे व घंटा की आवाज से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा है. चौठारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से न्यास प्रशासन गर्भगृह का पट समय से पूर्व खोल दिया. दिनभर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. मंदिर पहुंचने के विभिन्न सड़कों पर श्रद्धालुओं की हुजूम दिन भर पहुंचते रहा. दूरदराज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु पांव पैदल बाबा नगरी पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न निजी वाहनों और भारे के वाहन से पहुंचे. सिमराही, सुपौल, मधेपुरा से आने वाली सभी ऑटो और बसों में श्रद्धालुओं के अनवरत आने का सिलसिला जारी है. शिवगंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने आस्था से भोलेनाथ का जल अर्पण किया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर दिखी. शिव विवाह के मौके पर ग्रामीण इलाके से आये हजारों श्रद्धालु देवनगरी सिंहेश्वर में ही अबतक जमे है. श्रद्धालु लगातार चार दिनों तक बाबा को जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने बताया चौठारी पर बाबा को जलाभिषेक के बाद ही वे अपनी आराधना को सफल मानते हैं. इधर देवनगरी में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ को देख नगरवासी और स्थानीय दुकानदार भी खुश दिखे. मंदिर परिसर में धूपबत्ती, फूल, पत्ती, और चढ़ावे के अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने बताया मंदिर में पिछले कुछ सालों के बाद रौनक लौटी है. फारबिसगंज के आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बाबा के दरबार में आकर जो कुछ भी भोलेनाथ से मांगा उनकी मन्नते भोलेनाथ ने अवश्य पूर्ण किया है. वह हर वर्ष महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को जलाभिषेक करने आते उन्होंने बताया चौठारी पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने आए हैं. श्रद्धालुओं की लगातार हुजूम उमड़ने से बाजार में भी रौनक बरकरार है. कई श्रद्धालुओं ने बाजार में जाम लगना प्रशासनिक लापरवाही बताया.

बाबा के शादी की गांठ एसडीएम व एसडीसी ने खोली

महाशिवरात्रि के दिन शादी के बाद मैया की साड़ी में बाबा भोलेनाथ के धोती की गांठ को मंदिर के पूजारी के वैदिक मंत्रोचार के साथ एसडीएम सह सचिव सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति संतोष कुमार व एसडीसी संतोष कुमार ने पार्वती मंदिर में विशेष पूजा के बाद खोला. गांठ खोलते ही वहां जमा श्रद्धालुओं ने गौरी मैया की जय और हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. उसके बाद बाबा सिंहेश्वर नाथ की आरती पूजा के बाद बाबा सिंहेश्वर नाथ पार्वती मंदिर से वापस मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गये. इससे पहले एसडीएम व एसडीसी सह प्रबंधक संतोष कुमार ने बाबा सिंहेश्वर नाथ के कामना लिंग का पूजा और -अर्चना की. मालूम हो कि महाशिवरात्रि के दिन पूजारी सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनु बाबा ने विधिवत सचिव के मौजूदगी में विवाह का गांठ बांधा था. मौके पर विजय कुमार सिंह, संजीव ठाकुर, लेखापाल राकेश श्रीवास्तव, पूजारी सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनु बाबा, लाल बाबा, पंकज ठाकुर, रघु ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, रंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन