नववर्ष पर नयानगर मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
नववर्ष पर नयानगर मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

नववर्ष पर नयानगर मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन

नयानगर. नववर्ष का आगाज हो गया है. नये साल को लेकर लोगों में नई उम्मीदें, नई उमंग और नया जोश देखने को मिल रहा है. वही नयानगर में मां भगवती के मंदिर में माता के दर्शन व पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा -अर्चना की. वहीं बच्चे और युवा खुशियां के साथ नये साल का जश्न मनाते हुए दिखे. ग्रामीणों ने इस नववर्ष के आगमन पर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सूख शांति की कामना की. नयानगर में ऐतिहासिक भगवती मंदिर मशहूर है और लोग नये साल में यहां आशीर्वाद लेने के साथ पिकनिक मनाने के लिए हमेशा आते हैं. बता दें कि नये साल में यहां दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने आते हैं. यहां नये साल में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. यहीं नहीं भगवती मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में माना जाता है. अक्सर ऐसा कहा जाता है कि यहां से मांगी गयी मन्नते मां पूरी करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन