हनुमान मंदिर हरैली में रामाधुनी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by :Kumar Ashish
Published at :09 Apr 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन

हनुमान मंदिर हरैली में रामाधुनी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज.
उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर हरैली में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को रामधुनी यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. चार दिनों तक अनवरत चलने वाले इस रामधुनि यज्ञ में नेपाल के महिला मंडली समेत कोशी क्षेत्र के दर्जनों कृतन मंडलियों ने भाग लिया. वहीं मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रही. वमेला को आकर्षक बनाने के लिए मेला परिसर में मिठाई की दुकानें,मनिहारा,खेल तमाशे आदि सुसज्जित तरीके से लगाया गया है. जहां मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओ ने भरपूर लुत्फ उठायें. वहीं गुरुवार और शुक्रवार को महर्षि मेंहीं सत्संग का आयोजन आम्रवाटिका सत्संग आश्रम महुआ बाजार के संत स्वामी अरविंद बाबा अपने भजन व प्रवचन के माध्यम से सत्संग की महिमा पर प्रकाश डालेंगे. यज्ञ को सफल बनाने वालों में कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, संयोजक विश्वनाथ राम,सचिव विनोद कुमार मुन्ना, कोषाध्यक्ष, सुदीन कुमार व गुड्डू कुमार, महासचिव नरेश यादव, धीरेंद्र कुमार,देव कुमार, घनश्याम यादव,रविद्र यादव, दिलीप कुमार, पंकज कुमार,सौरभ सिंह,पवन यादव, पिंटू यादव, राहुल कुमार, सोनू कुमार, पूर्व सरपंच रूबी देवी का सराहनीय योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




