छिनतई के दौरान अपराधियों ने बकरी व्यवसायी को मारी गोली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

छिनतई के दौरान अपराधियों ने बकरी व्यवसायी को मारी गोली
विज्ञापन
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज
थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत अंतर्गत तीनटेंगा गांव के समीप बुधवार को अपराधियों ने एक बकरी व्यापारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी व्यापारी मो सद्दाम बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथियोंदा वार्ड नंबर नौ का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार छिनतई के दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. स्थानीय लोगों जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि अपराधियों का जल्द पता लगा लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार सद्दाम व्यापार के सिलसिले में मधुबन पंचायत अंतर्गत कंचन टोला जा रहा था. रास्ते में तीनटेंगा गांव के समीप अपराधियों ने रोका लिया. उसके बाद बाइक सवार तीन अपराधियों ने बकरी व्यापारी से रुपया छिनतई करने लगा.. विरोध जताने पर अपराधी ने युवक को गोली मार दी. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










