ePaper

भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय का किया घेराव

Updated at : 06 Jan 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय का किया घेराव

भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन

मधेपुरा.

भाकपा माले ने मंगलवार को सदर अंचल कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान गरीबों की बस्तियों को उजाड़ना बंद करो, पर्चा और पांच डिसमिल जमीन का प्रबंध करो, मनरेगा को पुनः बहाल करो, ग्राम जी (जी रामजी) कानून का झुनझुना वापस लो, मजदूर विरोधी चार्ट लेबर कोड वापस लो जैसे मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. वही भाकपा-माले के जिला सचिव रामचंद्र दास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हेराफेरी करके चुनाव में हासिल जीत से बोखला हट में है. वही मनरेगा का नाम बदलकर रोजगार में कमी ला दिया है. सरकार ने दलितों व गरीबों पर हमला बोल दिया है. बुलडोजर बाबा के इशारे पर दलित गरीबों के हजारों घर बुलडोजर से ढाह दिया गया है. इस ठंड में गरीबों को खुले में जीने को मजबूर किया गया है. बुलडोजर एक्शन से कई गरीब परिवार के बच्चियों का शादी टूट गयी है या रुक गयी है. भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य सीताराम रजक ने कहा कि बिहार विकास का आलम यह है कि तकरीबन 30 फीसदी जहां दशकों से बसी हुई है उसे नियमित नहीं किया गया है. पर्चा, पट्टा नहीं दिया गया है. आज भी दलित आदिवासी का घर को अधिकृत नहीं किया गया और न ही उसे सरकारी लाभ जैसे इंद्राआवास, प्रधानमंत्री आवास से दूर रखा गया है. इंकालबी नौजवान सभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि संविधान व सामाजिक न्याय की धज्जियां उड़ाई जा रही है. महादलित व अतिपिछड़ा की बात करने वाले नीतीश कुमार मोनी बाबा बने बिहार का बर्बादी देख रहे है. आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि अडानी अम्बानी की मौजूदा सरकार गरीब विरोधी है. आइसा के जिला सचिव विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने कहा कि बिहार सरकार एक तरफा दलितों का घर उजाड़ रहे हैं. मौके पर मध्य देवी, डोमिनी देवी, ललिता देवी, सूखती देवी, मंगलदास, साजिदा खातून, मिंटू कुमार, दीप नारायण मंडल, बेचन मंडल, कुंती देवी, गोविंद शर्मा, अनिल लाल यादव, जंगली देवी, राजीव कुमार मो मूसो, बद्रीराम, सुधीर राम, विवाह देवी, रविंद्र राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन