सहयोग शिविर में पहुंचीं प्रभारी मंत्री शीला मंडल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
सहयोग शिविर में पहुंचीं प्रभारी मंत्री शीला मंडल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सहयोग शिविर में उपस्थित प्रभारी मंत्री

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली. लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य समेत विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े आवेदन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए.

विज्ञापन

गम्हरिया (मधेपुरा) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

मधेपुरा: जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया सदर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने भाग लिया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली. लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य समेत विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े आवेदन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए.

प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है. सहयोग शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी मंच है.

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए.

इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाएक आलम, अंचलाधिकारी स्नेहा सागर, पंचायती राज पदाधिकारी शुभम कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं जनता दल यूनाइटेड की जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र नारायण यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता, सांसद प्रतिनिधि पप्पू झा, ललिता देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन