समय पर सभी तैयारी करें पूरा- डीएम

समय पर सभी तैयारी करें पूरा- डीएम
गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सभागार गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह, परेड, झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा व मीडिया कवरेज सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की से समीक्षा की. डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय, अनुशासित व भव्य रूप से आयोजित किया जाय. उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारी पूर्ण करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










