सामुदायिक शौचालय गंदा, लोग खुले में शौच को मजबूर

Updated:
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय गंदा, लोग खुले में शौच को मजबूर

गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी नहीं होने की बात बताई गई.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा प्रखंड के झिटकिया कलौतहा पंचायत के वार्ड नंबर सात में बना सामुदायिक शौचालय बदहाल है. शौचालय में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने से पाइप जाम हो गया है. चारों ओर घास उग आए हैं. गेट टूटा हुआ है. गंदगी इतनी है कि लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे है. स्थानीय निवासी सुभाष और रूपेश ने बताया कि शौचालय बनने के बाद से ही कभी इसका व्यवहार नहीं हो पाया है. निर्माण के समय लोकल बालू का इस्तेमाल किया गया. गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी नहीं होने की बात बताई गई. सफाईकर्मी कभी नहीं आते. इससे पूरा गांव गंदगी से भरा पड़ा है. राजेंद्र ने बताया कि सफाई नहीं होने से लोग अब बाहर शौच करने को मजबूर हैं. बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. यह स्थिति स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों का पोल खोलने के लिए काफी है. यह शौचालय पंचायत के वर्तमान मुखिया के घर से सटा हुआ है. इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है. ग्राम प्रधान की लापरवाही से सरकार की योजना विफल होती दिखाई दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन