विजय कुमार बने सनातन बोर्ड परिषद के सह-कोऑर्डिनेटर

Updated:
विज्ञापन
विजय कुमार बने सनातन बोर्ड परिषद के सह-कोऑर्डिनेटर

समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी.

विज्ञापन

प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई, संगठन को मजबूत करने की अपील- ,उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज के निवासी विजय कुमार को सनातन बोर्ड परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें उदाकिशुनगंज, प्रखंड के लिए सह-कोऑर्डिनेटर पद पर मनोनीत किया गया है. यह नियुक्ति पत्र संगठन के बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री/कोऑर्डिनेटर देवानंद मिश्र के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. पत्र के माध्यम से विजय कुमार को संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जारी पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि विजय कुमार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा सनातन बोर्ड परिषद के विचारों को समाज के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करेंगे. साथ ही संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सनातन धर्म एवं संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे. विजय कुमार की इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन