Pragati Yatra: सीएम नीतीश ने मधेपुरा को दी 299 करोड़ से अधिक की सौगात, 69 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Jan 2025 3:02 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा मधेपुरा

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज मधेपुरा पहुंचकर जिले को कई बड़ी सौगात दी. साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकरी ली.

विज्ञापन

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 299 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी. चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से उन्होंने कुल 69 विकास योजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया. सीएम ने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया.

स्वयं सहायता समूह पर क्या बोले नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस क्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत भी की. सीएम ने कहा, “वर्ष 2005 में जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला, तब यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की थी. विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की गई. इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं.” मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक कार्यों से संबंधित स्टॉलों को देखा और उनसे बातचीत की. उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का उद्घाटन किया. उन्होंने कॉलेज के वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीनों एवं उनकी कार्य पद्धति की जानकारी ली.

पॉलिटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने कई घोषणाएं की

सीएम नीतीश कुमार ने ग्राम पंचायत भदौल-बुधमा में प्रस्तावित मिल्क चिलिंग प्लांट निर्माण कार्य से संबंधित योजना के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने अपने मधेपुरा के दौरे पर कई घोषणाएं कीं. उन्होंने सिंहेश्वर धाम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मंदिर परिसर क्षेत्र का विकास करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने चौसा प्रखंड में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण और मुरलीगंज एवं चौसा प्रखंडों में पावर सब-स्टेशन का निर्माण करवाने का भी लोगों को भरोसा दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मधेपुरा में ऑडिटोरियम का होगा आधुनिकीकरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा नगर क्षेत्र में स्थित ऑडिटोरियम के आधुनिकीकरण की भी बात कही, जिससे विभिन्न सरकारी कार्यक्रम, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित करने में काफी सुविधा होगी. इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: मधेपुरा में कब्र से निकाली जाएगी युवती की लाश, दुष्कर्म और वीडियो वायरल होने पर हुई थी संदिग्ध मौत

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन