सीएम नीतीश कल मधेपुरा को देंगे 301 करोड़ की सौगात, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

सीएम नीतीश कुमार
CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को मधेपुरा पहुंचेंगे. इस दौरान वे करीब 301 करोड़ रुपये की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वो नई पुलिस लाइन, नर्सिंग कॉलेज समेत कई परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी.
CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंच जायेंगे. उनके दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री सबसे पहले पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद उसी कैंपस में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी भी लेंगे.
सबसे ज्यादा योजना इस विभाग के लिए
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुल लगभग 301 करोड़ रुपये की योजनाओं से जिले को बड़ी सौगात देंगे. इनमें कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है. जिला प्रशासन के मुताबिक करीब 85.71 करोड़ रुपये की लागत वाली 137 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. इनमें पुलिस विभाग से जुड़ी योजनाओं की संख्या सबसे ज्यादा है.
इन योजनाओं में मॉडल थाना भवन, महिला पुलिस बैरक समेत कुल 13 परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण इलाकों में बनने वाली सड़कें और अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं.
करीब 215.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 158 योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे. इनमें नई पुलिस लाइन का प्रशासनिक भवन, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बने बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन भी होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जनता को भी करेंगे संबोधित
मधेपुरा और उदाकिशुनगंज न्यायालय परिसर में बने जी-5 भवन, समाहरणालय परिसर का नया सभा भवन, कड़ामा से माली चौक तक सड़क निर्माण और कई पंचायतों में बने पंचायत सरकार भवन और सामुदायिक भवनों का भी उद्घाटन होगा. उद्घाटन से जुड़ी योजनाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर 50 शिलापट्ट लगाए गए हैं.
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. यहां वे प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और सात निश्चय योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे. बैठक में उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट
अगले 5 साल में चालू होंगी 25 नई मिलें, सम्राट चौधरी बोले- अब AI को ताकत बनाएंगे किसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




