अगले 5 साल में चालू होंगी 25 नई मिलें, सम्राट चौधरी बोले- अब AI को ताकत बनाएंगे किसान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Mar 2026 4:27 PM

विज्ञापन

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Sugar Mill: पटना में आयोजित गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार-2026 में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की खेती में अब AI और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य में 25 नई चीनी मिलें शुरू करने का लक्ष्य है और चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नई इंसेंटिव पॉलिसी लाई जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Sugar Mill: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनी ताकत बनाया जाए. इससे खेती और गन्ना प्रोडक्शन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है. सोमवार को पटना में आयोजित गन्ना प्रौद्योगिकी संगोष्ठी (Sugarcane Farmer Meet) में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक के सहारे खेती करने से किसानों का विकास संभव है. सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. पिछले बजट में खेती से जुड़ी नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रावधान किया गया है और इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया है.

10 मिलों को चालू किया गया

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार के बारे में कहा जाता था कि यहां इंडस्ट्री लगाना आसान नहीं है. लेकिन अब स्थिति बदल रही है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के दौरान राज्य में करीब नौ से दस चीनी मिलों को फिर से चालू किया गया है.

सम्राट चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगले पांच वर्षों में 25 चीनी मिलें शुरू करने का वादा किया था. नई सरकार बनने के बाद इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रोत्साहन नीति तैयार कर रही है सरकार

सम्राट चौधरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए नगदी फसलों की खेती को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है. एक समय बिहार में बड़ी संख्या में चीनी मिलें थीं और यहां बड़े पैमाने पर गुड़ का उत्पादन होता था. लेकिन बाद में कई मिलें बंद हो गईं. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इन्हें फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है.

सरकार चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026 की प्रोत्साहन नीति तैयार कर रही है. सरकार का मकसद है कि गन्ना खेती को बढ़ावा मिले, किसानों की आय बढ़े और बिहार के लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिल सकें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन