मुखिया ने गांव में चलाया सफाई अभियान

गांव के युवाओं से सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहयोग करते हुए गांव को स्वच्छ रखने में पंचायत का सहयोग करने की अपील की है.
ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के टेमा भेला पंचायत के कंटाही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को गांव में सफाई अभियान चलाया गया. सफाई अभियान में मुखिया बिजय कुमार बिमल ने गांव के युवाओं व सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव की सड़को पर गंदगी की साफ-सफाई की. मुखिया ने बताया कि गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत द्वारा प्रातः सफाई अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने गांव के युवाओं से सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहयोग करते हुए गांव को स्वच्छ रखने में पंचायत का सहयोग करने की अपील की है. इस अभियान में कैलाश मुखिया, सिट्टु कुमार, बिट्टु कुमार, श्याम कुमार के अलावा गांव के सफाई कर्मचारियों व युवाओं ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










