लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर की गयी साफ- सफाई

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर की गयी साफ- सफाई
मधेपुरा. आगामी लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 केबी वीमेंस कॉलेज से पूरब गोमती नदी किनारे जेसीबी व नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने छठ घाटों की साफ-सफाई की. मौके पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने बताया कि छठ घाट की सफाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को आवेदन दिया गया था, ताकि छठ घाटों की ससमय सफाई हो सके. कार्यपालक पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त छठ घाट की सफाई की गयी. मौके पर सफाई सुपरवाइजर मो अनवर , दिवाकर कुमार, सुरेंद्र राय, सहदेव राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










