योगीराज मध्य विद्यालय के बच्चे गये परिभ्रमण पर
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

योगीराज मध्य विद्यालय के बच्चे गये परिभ्रमण पर
विज्ञापन
पुरैनी.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरदह पंचायत के मध्य विद्यालय योगीराज के छात्र-छात्राओं का एक दल मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के तहत मंदारहिल, बांका भ्रमण के लिए रवाना हुआ. भ्रमण दल को मुखिया रीता कुमारी, प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम, शिक्षा समिति के अध्यक्ष सिंटू कुमार, सचिव सोनी देवी ने रवाना किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह यात्रा बच्चों को बिहार की समृद्ध विरासत व प्राकृतिक सुंदरता से परिचित करायेगी. दल में शिक्षक अभिताभ आनंद ,संजय कुमार ,आलोक कुमार , मनोज कुमार रजक ,उषा सिन्हा ,मेनका भारती आदि शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










