सिंहेश्वर मेला को लेकर बच्चों में उत्साह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिंहेश्वर मेला को लेकर बच्चों में उत्साह
विज्ञापन
सिंहेश्वर .
सिंहेश्वर मेला को लेकर बच्चों में उत्साह है. मेला स्थानीय व पारंपरिक सामान की बिक्री हो रही है. दुकानदार आत्मीयता के साथ उत्पादों को पेश करते हैं और रंग- बिरंगे कांच की चूड़ियां, पारंपरिक कर्णफूल, और हाथ से बने गहने महिलाओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. महिलाएं अपने परिवार के साथ मेले का आनंद ले रही है. महाशिवरात्रि के अवसर पर यह मेला एक माह चलता है. यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, जहां महिलाओं को सजने का अवसर मिलता है. सिंहेश्वर मेला हर साल धूमधाम से मनाया जाता है.एक माह के मेला में श्रद्धालुओं के सुविधाओं का रखा जा रहा ध्यान
मेला संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू, सहयोगी संवेदक डॉ आभास आनंद झा ने बताया कि इस वर्ष मेला 26 फरवरी से शुरू हो गया है, जो लगातार एक माह तक चलेगी. मेला में साफ- सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी की व्यवस्था सुविधाएं यहां उपलब्ध है. वही मेला में मछली घर में जलपरी, डिजनीलैंड, राम झूला, लक्ष्मण झूला, टावर झूला, ड्रैगन झूला, रेंजर झूला, ब्रेक डांस व बच्चों के मिकी माउस सहित दर्जन से अधिक छोटे- छोटे झूला भी लगाए गए हैं.दो थिएटर बढ़ा रहा है मेला की शोभा
मेला में जादूगर भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. युवाओं के मनोरंजन के लिए दो थिएटर शोभा सम्राट थियेटर व न्यू गुलाब विकास थियेटर भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे रहे हैं. मेला में इस बार लोगों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक पार्श्व गायक एवं गायिकाओं का जमावड़ा होगा. मेला क्षेत्र में कई सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां एवं स्टॉल लग रहे है. जो मेला घूमने आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला थाना खोली गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










