मक्का फसल बर्बाद करने व रंगदारी मांगने को ले थाना में मामला दर्ज
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

मक्का फसल काट कर बर्बाद करने व रंगदारी मांगने को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा, मधेपुरा.
मक्का फसल काट कर बर्बाद करने व रंगदारी मांगने को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर एक निवासी अमरेंद्र कुमार की मक्का फसल काट कर बर्बाद की जा रही थी. मना करने पर छीन छोड़ व रंगदारी का आरोप लगाते हुए पीड़ित अमरेंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के रहीटोला वार्ड नंबर एक निवासी कुंदन कुमार, नंदन कुमार, विकाश कुमार, सीटू कुमार पर आरोप लगाया है कि 28 मार्च को सुबह अपने मक्का का फसल देखने गये सभी प्रतिपक्षी सहित अन्य असामाजिक तत्व मक्का ई का फसल काट कर बर्बाद कर रहा था. मना करने पर मारपीट करते हुए रुपया एवं सोने का चेन छीन लिया व रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










