50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी एक बुजुर्ग के घर पर कब्जा करने एवं उसे खाली करने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा.

थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी एक बुजुर्ग के घर पर कब्जा करने एवं उसे खाली करने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित को रास्ते में घेरकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया. इस संबंध में पीड़ित कैलाश शर्मा ने ग्वालपाड़ा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुश्तैनी मकान पर गांव के ही प्रवीण यादव, उनकी पत्नी बंदना देवी एवं संजय शर्मा ने फर्जी तरीके से कागजात बनवाकर जबरन कब्जा कर लिया है. पीड़ित का आरोप है कि जब वे 25 दिसंबर को अपना घर खाली कराने गये, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और घर छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर एक दिन के अंदर पैसा नहीं दिया, तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन