दर्जन भर लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज

Updated at : 02 Mar 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
दर्जन भर लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज

छापामारी में प्रखंड के कुल 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत् आपूर्ति प्रशाखा ग्वालपाड़ा के जेई नीलेश कुमार के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत ऊर्जा पर लगाम लगाने को लेकर शनिवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, मानव बल मो खलील असरफ, नवनीत कुमार, राजीव कुमार, रामोतार साह की एक टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी में प्रखंड के कुल 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया एवं उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. भलुवाही निवासी योगेंद्र महतो द्वारा 48, 435 रुपये, नोहर कोठी ओनाही निवासी शकुनियां देवी द्वारा 42, 773 रुपये, जनार्दन राम निवासी भलुवाही द्वारा 9 911 रुपये, सुरेंद्र यादव नोहर ओनाही निवासी द्वारा 25772, रुपए, अरार थाना क्षेत्र के परोकिया वार्ड नंबर सात निवासी धीरज कुमार द्वारा 60264 रुपये, महाराजगंज निवासी संटू कुमार द्वारा 1436 रुपये, महाराजगंज निवासी रणजीत कुमार द्वारा 41658 रुपये, महाराजगंज निवासी रंजू देवी द्वारा 8919 रुपये, सुखासन निवासी रामचंद्र प्रसाद यादव द्वारा 127465 रुपये का विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपयोग करने के आरोप में जेई नीलेश कुमार के आवेदन पर ग्वालपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि जेई नीलेश कुमार के आवेदन के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन