कस्तूरबा विद्यालय में संतोषी की मृत्यु लेकर थाना में मामला दर्ज

ग्वालपाड़ा थाना पुलिस स्थिति को नियंत्रण किये. संतोषी की मां चुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि की छुट्टी का निवेदन किया लेकिन छुट्टी नहीं दी गई.
ग्वालपाड़ा
रविवार की रात कस्तूरबा विद्यालय में 13 वर्षीय संतोषी कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां चुन्नी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.बताया जाता है कि मझुआ निवासी बबलू शर्मा की लड़की संतोषी कुमारी एवं अंशु कुमारी दोनों सगी बहन कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ती थी. बीते रविवार की रात विद्यालय में डांस प्रोग्राम में भाग लेने के बाद खाना खाकर संतोषी कुमारी सोने चली गयी. वहीं सुबह जानकारी दी गई कि संतोषी कुमारी की मृत्यु हो गई. इस मामले को लेकर सोमवार को ग्वालपाड़ा में पीड़ित परिवार के द्वारा कस्तूरबा विद्यालय के गेट पर बैठ कर वरीय अधिकारी के आने की मांग पर एसडीएम पंकज कुमार घोष स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. जबकि बीडीओ परमानंद पंडित, बीइओ एवं ग्वालपाड़ा थाना पुलिस स्थिति को नियंत्रण किये. संतोषी की मां चुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि की छुट्टी का निवेदन किया लेकिन छुट्टी नहीं दी गई. साथ ही संतोषी कुमारी एवं अंशु कुमारी दोनों सगी बहन साथ साथ सोती थी, लेकिन हाल के तीन चार दिन से अंशु कुमारी को संतोषी से लग कर दिया गया था. चुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि संतोषी कुमारी को वार्डेन रेणुवाला, नाइट गार्ड पंकज कुमार दोनों मिल कर संतोषी कुमारी को साजिश के तहत हत्या कर दिया है. चुन्नी देवी के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर छानबीन किये जाने की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










