ePaper

आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार जब्त

Updated at : 21 Oct 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार जब्त

आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार जब्त

विज्ञापन

पुरैनी. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बगैर प्रशासनिक अनुमति से चल रहे जन सुराज का पोस्टर लगे एक चार पहिया वाहन (कार) को उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा. इस बाबत एफएसटी सह राजस्व अधिकारी स्मिता झा ने बताया कि जन सुराज पार्टी का एक पीले रंग का वाहन सड़क पर प्रचार सामग्री के साथ चल रहा था. वाहन पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और अन्य नेताओं की तस्वीरें लगी थीं, जो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है. इस संदर्भ में पुरैनी थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि उड़नदस्ता फ्लाइंग स्क्वाड टीम सह राजस्व अधिकारी की शिकायत पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष द वाहन मालिक सहित गिरफ्तार चालक सिंटू कुमार साह जो कि आलमनगर के रतवारा निवासी है अन्य संबंधित व्यक्तियों पर आरपी एक्ट 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उड़नदस्ता टीम में एसआई विष्णुदेव प्रसाद, मोहम्मद रिजवान सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन