अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाया अभियान

नाला के सामने दुकान व समान को जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

सिंहेश्वर .

नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व सीआई अंकेश गोप और नप के जेई मुकेश कुमार ने किया. बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जायेगा. बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे नाला के पांच फीट अंदर तक किसी प्रकार निर्माण या नाला के आगे किसी प्रकार का दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन के उग्र रवैया को देखते हुए कई दुकानदार सड़क के दोनों किनारे खुद भी अतिक्रमण हटाते रहे. अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन ब्लॉक रोड से पोस्ट ऑफिस रोड और शर्मा चौक तक फिलहाल सड़क को अतिक्रमण खाली कराया गया. इस बीच नाला के सामने दुकान व समान को जब्त कर लिया गया. बताया गया कि दूसरे दिन मंगलवार को ब्लॉक रोड से पोस्ट ऑफिस रोड और शर्मा चौक तक,एवं दुर्गा चौक से पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण मुक्त जायेगा. जबकि इस बीच कई लोगों को अतिक्रमण जल्द हटाने का निर्देश दिया गया. वहीं मंगलवार को दिन भर रोड नंबर 18 सहित एनएच 106 पर सड़क के दोनों तरफ लगने वाली दुकानों व और सड़क पर अवैध तथा अस्थायी वाहन, ठेला सहित अस्थायी दुकानदार को हटाया जायेगा. बताया गया कि इस तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के दूसरे हिस्सों में भी चलाया जायेगा. वहीं यह भी कहा गया कि अगर दुबारा से कोई अतिक्रमण करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

सीओ नवीन कुमार सिंह व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने दूरभाष बताया कि सभी को सख्त निर्देश दिया गया है कि नाला को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाय. अगर इसमें कोई अवरोध उत्पन्न करते है तो सामान जप्त करने के साथ- साथ जुर्माना भी वसूला जायेगा. इस दौरान सिंहेश्वर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन