बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लगा कैंप कोर्ट

Updated:
विज्ञापन
बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लगा कैंप कोर्ट

बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लगा कैंप कोर्ट

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. बिजली

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम सहरसा द्वारा गुरुवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कोर्ट लगाया गया, जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गयी तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. कैंप कोर्ट में फोरम के सदस्य उपेंद्र कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद कर्ण, कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार उपस्थित थे. इस दौरान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल उदाकिशुनगंज क्षेत्र से संबंधित मामलों की सुनवाई की गयी. कैंप कोर्ट में 10 नये शिकायतों के साथ दो पुराने मामलों की भी सुनवाई की गयी तथा कई आवेदनों का निष्पादन किया गया. मौके पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, उदाकिशुनगंज के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक जय कुमार, सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार, लेखा सहायक मिलन कुमार, पत्राचार लिपिक यशविन्दर कुमार, कार्यपालक सहायक ललन कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन