ePaper

ओड़िशा में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बीएन मंडल की टीम रवाना

Updated at : 07 Jan 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
ओड़िशा में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बीएन मंडल की टीम रवाना

ओड़िशा में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बीएन मंडल की टीम रवाना

विज्ञापन

मधेपुरा. रावेनशॉ विश्वविद्यालय कटक ओड़िशा में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के लिए बीएन मंडल विश्वविद्यालय की टीम बुधवार को रवाना हुई. प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 22 जनवरी 2026 तक होगा. कुलपति प्रो विमलेन्दु शेखर झा के निर्देशानुसार कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने टीम रवाना किया. मौके पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो अशोक कुमार यादव, प्रॉक्टर डॉ इम्तियाज अंजुम, सीसीडीसी अरविंद कुमार यादव, वित्त पदाधिकारी प्रो सुनील कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, एनएसएस समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर, उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो मो एहसान, उप वित्त पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, प्रभारी परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव आदि मौजूद थे. क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ अबुल फजल व उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 राज्यों की 74 टीम हिस्सा ले रही है. बीएन मंडल विश्वविद्यालय का पहला मैच ओड़िशा के श्रीश्री यूनिवर्सिटी कटक से 10 जनवरी को होगा. प्रतियोगिता के लिए टीम का मैनेजर डॉ रामप्रकाश कुमार, कोच अमित कुमार, सहायक कोच कुंदन सिंह को बनाया गया है. टीम में कप्तान और विकेट कीपर अभिनव कुमार आनंद, उप कप्तान अस्मित राज, शिव कुमार, साहिल राज, गुलशन कुमार, विकेटकीपर सत्यम कुमार, विरेन्द्र कुमार मींशू, अंकित, फैजान अशरफी, दिव्यांश कुमार, पुरूष्कर कुमार झा, साहिल सौरव, अभिजीत कुमार, हसनगीर आदिल, साफीन अफरोज, अयान कुंवर, सुरक्षित खिलाड़ी हेमंत कुमार, आरव राज, रेहान शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन