जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर
मधेपुरा. भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि डॉ आंबेडकर का संपूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित था. इसलिए उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है. कुलपति ने कहा कि रक्तदान महादान है. इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिये. इस अवसर पर रक्तदाता के रूप में विभाग संयोजक सौरभ यादव, प्रदेश विश्वविद्यालय कार्य सह शोध प्रमुख आमोद आनंद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव कुमार उर्फ सोनू, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार दिल, पूर्व कार्यकर्ता सौरव कुमार आदि ने रक्तदान किया. इस अवसर पर विभाग प्रमुख डॉ ललन प्रसाद आद्री, नगर अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर, सीनेटर डॉ रंजन यादव, पूर्व कार्यकर्ता राजू सनातन, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद, वार्ड पार्षद शशि यादव आदि उपस्थिति थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




