बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीने 40 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीने 40 हजार रुपये

थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार शास्त्री चौक मुख्य मार्ग पर ऑटो पर बैठ कर घर जा रही 55 वर्षीय महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला अनार देवी के हाथ से पैसा से भरे थैले में रखे कीमती कागज़ात को झपट कर फरार हो गया.

विज्ञापन

बिहारीगंज शास्त्री चौक पर दिनदहाड़े हुई छिनतई बिहारीगंज. थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार शास्त्री चौक मुख्य मार्ग पर ऑटो पर बैठ कर घर जा रही 55 वर्षीय महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला अनार देवी के हाथ से पैसा से भरे थैले में रखे कीमती कागज़ात को झपट कर फरार हो गया. पीड़िता ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के टेमा भेला वार्ड सात निवासी रामू ऋषिदेव की पत्नी अनार देवी ने बताया कि 40 हजार रुपये बिहारीगंज के भारतीय स्टेट बैंक से निकासी कर थैले में रख कर जवाहर चौक पर गांव के ही ऑटो पर बैठ कर घर जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही ऑटो शास्त्री चौक से आगे बढ़ा की पीछे से ब्लैक कलर की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर पैसे से भरे थैले को छीन लिया और मुरलीगंज के तरफ भाग गये. पीड़िता ने थाना पहुंचकर जानकारी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन