सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक जख्मी
आलमनगर. खुरहान से बैलदौर जाने वाली मुख्य मार्ग पर बसनवाड़ा चिमनी के पास बाइक चालक युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक जख्मी हो गया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के छंछरी निवासी मो असफाक का पुत्र मो फैज 20 बाइक से बहन को खुरहान काॅलेज छोड़कर बेलदौर जा रहा था. इसी दौरान बसनवाडा चिमनी के पास जीप की चपेट में आने से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










