कुमारखंड के इसराइन गोठ प्लस-2 विद्यालय का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, पठन-पाठन व्यवस्था परखी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- विद्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के कुमारखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इसराइन गोठ का प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल पूछकर शैक्षणिक गुणवत्ता जाँची और विज्ञान प्रयोगशाला के बेहतर उपयोग पर जोर दिया.

विज्ञापन

Madhepura School Inspection: कुमारखंड (मधेपुरा). प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने बुधवार को पंचायत इसराइन कला स्थित उच्चतर माध्यमिक (10+2) विद्यालय, इसराइन गोठ का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं में संचालित पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा विज्ञान प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

छात्रों से पूछे सवाल, परखी शैक्षणिक गुणवत्ता

निरीक्षण के दौरान बीडीओ विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया. उन्होंने शिक्षकों को नियमित, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी शिक्षण कार्य जारी रखने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि विद्यालयों में अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना आवश्यक है.

विज्ञान प्रयोगशाला के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए बीडीओ ने उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक शिक्षा विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत बनाती है, इसलिए प्रयोगशाला की सुविधाओं का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिये.

प्राचार्या ने दी विद्यालय की जानकारी

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मणिमला कुमारी ने बीडीओ को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल नौ शिक्षक कार्यरत हैं. माध्यमिक स्तर पर कौशल कुमार, पल्लवी कुमारी, राजेश कुमार एवं पल्लवी जोशी तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर दर्शन कुमार, शिवम भारती, अंजू रानी, गौरव कुमार और नवीन नयन अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

सभी शिक्षक मिले उपस्थित

Madhepura School Inspection: औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी नौ शिक्षक उपस्थित पाए गए. इस पर बीडीओ शशिभूषण सुमन ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बेहतर शिक्षण व्यवस्था से ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को सरकारी मानकों के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


विज्ञापन
पवन कुमार

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन