मधेपुरा पुलिस का विशेष अभियान: 24 घंटे में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और स्मैक बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी पोस्टर | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 850 लीटर शराब, स्मैक और दो अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद किया है।

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में अपराध नियंत्रण और शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विगत 24 घंटों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग थानों से कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद करने के साथ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और स्मैक भी जब्त किया है. 5 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब सेवन में 2 धराए मधेपुरा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें NDPS एक्ट (मादक पदार्थ तस्करी) में 1, अवैध शराब तस्करी मामले में 1 और अन्य आपराधिक मामलों में 1 अभियुक्त शामिल है. इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 850 लीटर अंग्रेजी शराब और स्मैक बरामद विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी बरामदगी हासिल हुई.

चौसा थाना: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 850.450 लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक मैजिक पिकअप वाहन जब्त किया है. कुमारखण्ड थाना: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3.32 ग्राम स्मैक बरामद किया है. फुलौत एवं ग्वालपाड़ा थाना: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग अपहरण के मामलों में 1-1 अपहृता (कुल 02) को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन