जीवछपुर में सहयोग शिविर आयोजित, 22 मामलों का हुआ निष्पादन
जीवछपुर में सहयोग शिविर में मौजूद अधिकारी व लोग. | Prabhat Khabar Network
मधेपुरा के जीवछपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंत्री शीला मंडल की मौजूदगी में 42 में से 22 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।
गम्हरिया, मधेपुरा. समय रहते समाज को जागरूक होकर इस बुराई के खिलाफ एकजुट होना होगा. प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल उप विकास आयुक्त अनिल बसाक के साथ-साथ जिला व प्रखंड स्तर के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री शीला मंडल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद मंत्री, उप विकास आयुक्त एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त अनिल बसाक तथा जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने मंत्री को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.
42 में से 22 आवेदनों का त्वरित निष्पादन
42 में से 22 आवेदनों का त्वरित निष्पादन सहयोग शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 22 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया, जबकि शेष 20 आवेदनों को आवश्यक जांच एवं आगे की कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया है. शिविर में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं शिविर के दौरान जीवछपुर निवासी गायत्री देवी पति- सुखदेव चौधरी ने बताया कि उन्हें बीते चार महीनों से वृद्धापेंशन नहीं मिली है. वहीं वार्ड नंबर 5 निवासी राजू देवी ने पिछले डेढ़ साल से पेंशन बंद होने की शिकायत की. इसके अलावा रामदुलारी देवी समेत कई अन्य ग्रामीणों ने लंबे समय से राशन कार्ड न बनने का मुद्दा मंत्री के समक्ष रखा.
नीतीश कुमार का सपना बिहार के हर गांव और टोले तक विकास पहुंचाना है
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार के हर गांव और टोले तक विकास पहुंचाना है. सरकार की ओर से हर जरूरतमंद को पेंशन, पक्की सड़कें और बिजली मुहैया कराई जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में आए सभी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा. मौके पर जीवछपुर पंचायत के मुखिया इंजीनियर प्रभास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी स्नेहा सागर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार शुभम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विक्की कुमार, कल्याण पदाधिकारी तथा प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डिक्सन राज
डिक्सन राज प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गम्हरिया (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










