उदाकिशुनगंज में 'गरीब चौपाल' कार्यक्रम, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने संगठन मजबूत करने का दिया संदेश हुक:

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

उदाकिशुनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) द्वारा आयोजित 'गरीब चौपाल' में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने वंचित वर्गों के न्याय और विकास पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Madhepura HAM Program: उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन परिसर में बुधवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की ओर से "गरीब चौपाल, संवाद, समाधान और संकल्प" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने की. मुख्य अतिथि बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन रहे.

गरीबों और वंचितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्गों को न्याय दिलाना तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की.

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई, सड़क, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सरकार लगातार कार्य कर रही है. कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके.

सामाजिक न्याय और एकजुटता पर दिया बल

डॉ. सुमन ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गरीबों के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

Madhepura HAM Program: कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, विधायक प्रफुल्ल मांझी, महादलित आयोग सदस्य मुकेश मांझी, पूर्व विधायक मो. इजहार अहमद, जिला अध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, सूरज कुमार, सुमित कुमार, तपेश ऋषिदेव सहित पार्टी के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.


विज्ञापन
कौनैन वशीर

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन