बीडीओ ने मृतक के परिजनों को दिया 20-20 हजार रुपये का चेक

बीडीओ ने मृतक के परिजनों को दिया 20-20 हजार रुपये का चेक
उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 तेलडीहा गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार का चेक दिया गया. बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने मृतका माला देवी, विशाल महतो एवं आरती देवी के परिजनों को चेक देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि मंगलवार को बैजनाथ महतो की पत्नी माला देवी, पुत्र विशाल महतो और बहू आरती देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. बीडीओ ने कहा कि जल्द ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम कुमार आनंद, राजेंद्र महतो, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










