आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया गोद भराई

आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया गोद भराई
ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को आइसीडीएस की ओर से गोद भराई दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दी गयी. वहीं गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गयी. गर्भवती महिलाओं को अच्छे सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी.गौरतलब हो कि हर माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस मनाया जाता है. टेमाभेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 70 पर सेविका प्रमिला कुमारी ने गोद भराई रस्म के साथ जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिला चम्पा देवी का गोद भराई रस्म अदा किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










