आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मनायी गयी गोदभराई रस्म

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मनायी गयी गोदभराई रस्म

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित प्रसव के प्रति भी जागरूक किया गया.

विज्ञापन

शंकरपुर

प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के सम्मान में गोदभराई रस्म का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया. मां बनने की खुशी में सजी भावनाओं की सुंदर झोली एवं नई जिंदगी के स्वागत की मधुर परंपरा ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया.

इस अवसर पर केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई कर उन्हें फल, पौष्टिक आहार एवं उपहार प्रदान किये गये. गोदभराई रस्म के दौरान पूरा वातावरण खुशियों एवं उम्मीदों से भरा दिखा. यह आयोजन मातृत्व के पावन सफर का एक भावनात्मक एवं यादगार पल बन गया, जहां आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी साफ झलक रही थी. महिला पर्यवेक्षिका मीना कुमारी, सरोज कुमारी एवं आभा कुमारी ने अपने-अपने क्षेत्राधिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर विधिवत गोदभराई कार्यक्रम सुनिश्चित करायी. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित प्रसव के प्रति भी जागरूक किया गया.

महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी ने कहा कि “यह आयोजन मातृत्व सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे पोषण अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सम्मान देना एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने सभी महिलाओं से समय-समय पर जांच कराने और पोषक आहार लेने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा आयरन, कैल्शियम सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया. यह आयोजन न केवल परंपरा का जीवंत उदाहरण बना, बल्कि समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन