दंपती के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड संख्या 12 में मारपीट में हो गयी. लगभग 55 वर्षीय रजनी देवी अपने घर के पास पति उपेंद्र साह के साथ बांस के बेरही की देखभाल कर रही थी
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड संख्या 12 में मारपीट में हो गयी. लगभग 55 वर्षीय रजनी देवी अपने घर के पास पति उपेंद्र साह के साथ बांस के बेरही की देखभाल कर रही थी. तभी कुछ पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया. रजनी देवी के अनुसार अचानक पड़ोसी सीता देवी, लक्ष्मण साह, सिंहेश्वर साह, दुलारी देवी, किसुन साह, और राम साह सभी लाठी और खंती लेकर उनके घर आए और उन्हें और उनके पति को मारपीट करने लगे. इस हमले में रजनी देवी जमीन पर गिर गयी और सीता देवी ने उनके चेहरे पर खुरपी से वार कर दिया. जिससे उनका दाहिना गाल गंभीर रूप से कट गया. घायल को उनके पति ने तुरंत सिंहेश्वर अस्पताल ले जाकर उपचार कराया. और उनका इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










